Delhi Budget: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बजट में दे दी है ये बड़ी सौगातें

Hanuman | Tuesday, 25 Mar 2025 12:47:14 PM
Delhi Budget: Delhi Chief Minister has given these big gifts to women in the budget

इंटरेनट डेस्क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आप अपना वार्षिक बजट पेश कर दिया है। सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज महिला समृद्धि योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से अब प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश कर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने आज घोषित बजट में मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान भी कर दिया है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने यमुना और सीपेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना को लेकर भी बढ़ा कदम उठाते हुए  2144 हजार करोड़ का बजट रखा है। उनके इस कदम से अब आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश की लोगों को 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलेगा।  

PC:  navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.