Delhi: आज आतिशी लेंगी दिल्ली के सीएम की शपथ, ये दिग्गज नेता हो सकते हैं कार्यक्रम में शामिल

Samachar Jagat | Saturday, 21 Sep 2024 08:47:12 AM
Delhi: Atishi will take oath as Delhi CM today, these big leaders may attend the program

इंटरनेट डेस्क। आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। राष्ट्रपति ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। हालांकि आतिशी आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

आज शाम साढ़े चार बजे आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है। खबरों के अनुसार, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आज राजनिवास में होगा। इस कार्यक्रम की पूरी तैयारियां हो चुकी है। 

वहीं मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजी जा चुकी है। आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद भी शामिल हो सकते हैं। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.