Economic Survey को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, गौरव गोगोई ने कहा- नरेंद्र मोदी के दो हथियार हैं...

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Jul 2024 10:14:41 AM
Congress targeted Modi government over the economic survey, Gaurav Gogoi said- Narendra Modi has two weapons...

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की ओर से आर्थिक सर्वे को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है। इसको लेकर कांग्रेस के लोक सभा में उप नेता गौरव गोगोई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ी बात कही है।

कांग्रेस के युवा नेता गौरव गोगोई ने एक्स के माध्यम से इस संबंध में कहा कि नरेंद्र मोदी के दो हथियार हैं- भय और भ्रम।  ये आर्थिक सर्वे उसी भ्रम का एक उदाहरण है कि सब चंगा सी। आर्थिक सर्वे बड़ी-बड़ी कंपनियों का मुनाफा बढ़ता हुआ दिखा रहा है, अगर ऐसा है तो कंपनियों में नौकरियां कितने लोगों को मिली हैं?

ये सर्वे अगर इतना ही अच्छा है, तो भारत का युवा रूस की सेना में भर्ती क्यों हो रहा है? अगर इकॉनमी अच्छी होती तो बाहर के लोग यहां आ रहे होते, लेकिन आज इसके उलट पलायन हो रहा है। 

PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.