कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब Rahul Gandhi को दे दी है धमकी, नहीं मानी बात तो...

Hanuman | Wednesday, 19 Jun 2024 11:03:40 AM
Congress President Mallikarjun Kharge has now threatened Rahul Gandhi, if he does not listen then...

इंटरनेट डेस्क। देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार का गठन हो चुका है। अब लोकसभा का सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली दूसरी पार्टी कांग्रेस रही है। उसने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी कारण इस बार कांग्रेस को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी मिलेगा। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक इस संबंध में निर्णय नहीं लिया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने का आग्रह किया गया था। हालांकि राहुल गांधी ने अभी तक इस संबंध आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

राहुल गांधी ने कही ये बात
मगर इस एक पीसी में राहुल गांधी  ने एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। जिस पर आपको भी विश्वास नहीं होगा। इसमें राहुल गांधी ने बताया कि बात नहीं मानने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने धमकी दी। हालांकि, राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी मजाकिया लहजे में दी है। 

मल्लिकार्जुन खडग़े से पूछी गई थी ये बात
राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट छोडऩे का ऐलान करने के दौरान आयोजित पीसी में एक संवाददाता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से पूछा कि अपने कहा था कि अगर राहुल गांधी बात नहीं मानेंगे तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। क्या ये आपकी बात मान रहे हैं?
इस दौरान राहुल गांधी ने बताया कि धमकी तो दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे धमकी दी है। इसके बाद यहां पर राहुल गांधी सहित मौजूद सभी कांग्रेस नेता हंसने लगते हैं।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.