Congress अब बना रही है ये रणनीति, अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे ने किया ऐसा

Hanuman | Wednesday, 26 Mar 2025 01:15:50 PM
Congress is now making this strategy, President Mallikarjun Kharge did this

इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खडग़े ने मंगलवार को इंदिरा भवन, नई दिल्ली में बिहार के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। इस बात की जानकारी मल्लिाकार्जुन खडग़े ने एक्स के माध्यम से दी है। उन्होंने कुछ फोटोज को शेयर कर एक्स के माध्यम से कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है।

बिहार की जनता — विकास, सामाजिक न्याय और  अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। भर्ती परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और बेरोजगारी से युवाओं में भयंकर नाराजगी है। हम मौजूदा सरकार को हटाकर, बिहार में समावेशी विकास और सभी के अधिकारों को सुरक्षित करने वाली सरकार लाएंगे। 

PC: congress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.