कांग्रेस ने पूर्व सीएम Ashok Gehlot को अब दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी, जारी हो चुके है आदेश

Samachar Jagat | Saturday, 14 Sep 2024 04:10:00 PM
Congress has now given this big responsibility to former CM Ashok Gehlot, orders have been issued

इंटरेनट डेस्क। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अब कांग्रेस की ओर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अब कांग्रेस को हरियाणा विधानसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी गई है।

तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत को अब कांग्रेस को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल आज ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस की ओर से जारी की गई इस सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा का नाम भी शामिल है।

आपको बात दें कि अशोक गहलोत द्वारा लम्बे समय बाद दिल्ली का दौरा किए जाने को लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत बीते लम्बे समय से स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरी तरह बेड रेस्ट पर थे। धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद ही अशोक गहलोत ने कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना शुरू किया था। अब दिल्ली में अशोक गहलोत ने पार्टी आलाकमान से मुलाकात की। अब गहलोत को नई जिम्मेदारी मिलने का आदेश जारी कर दिया गया। 

स्टार प्रचारकों में भी है अशोक गहलोत का नाम
इससे पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी अशोक गहलोत के नाम को जगह दी थी। इस सूची में अशोक गहलोत के साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का नाम भी शामिल था। 

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.