भाजपा ने सांसद Kangana Ranaut को अब दे डाली ये चेतावनी, ये है कारण 

Samachar Jagat | Tuesday, 27 Aug 2024 09:17:11 AM
BJP has now given this warning to MP Kangana Ranaut, this is the reason

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। बयानों के कारण उन्हें कई बार परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। हाल ही में बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जो उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को भी पसंद नहीं आया है। इस बयान के लिए तो भाजना ने कंगना रनौत को चेतावनी तक दे डाली है। भारतीय जनता पार्टी ने बोल दिया कि नीतिगत मामलों पर बयान देने के लिए कंगना रनौत अधिकृत नहीं हैं। 

भाजपा ने कहा ये पार्टी का मन नहीं
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन पर बयान दिया था और इसे बांग्लादेश की घटना से जोड़ा था। इस पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में जारी कर कहा गया है कि कंगना रनौत का किसान आंदोलन पर दिया गया बयान पार्टी का मत नहीं है। पहली बार लोकसभा सांसद बनी कंगना रनौत ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बोल दिया था कि जो बांग्लादेश में हुआ है वो यहां (भारत में) होते हुए भी देर नहीं लगती अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व सशक्त नहीं होता। 

किसान आंदोलन को लेकर बोल दी थी बड़ी बात
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपना शानदार अभिनय दिखा चुकी कंगना रनौत ने साक्षात्कार में बांग्लादेश में हाल में हुए आंदोलन और सत्ता परिवर्तन को भारत के किसान आंदोलन से जोड़ते हुए बोल दिया था कि यहां पर जो किसान आंदोलन हुए, वहां पर लाशें लटकी थीं, वहां रेप हो रहे थे। उन्होंने बोल दिया कि किसानों की बड़ी लंबी प्लानिंग थी, जैसे बांग्लादेश में हुआ। 

PC:  siasat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.