भाजपा की सरकारें देश की हर एक संस्था को कर रही हैं कमजोर करने का काम: Priyanka Gandhi

Samachar Jagat | Friday, 14 Jun 2024 08:40:18 AM
BJP governments are working to weaken every institution in the country: Priyanka Gandhi

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पेपर लीक और अग्निवीर योजना के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के स्तर पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्तियां होने की खबर को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्मय से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

भाजपा सरकार ने अग्निपथ स्कीम लाकर हमारी सेना और युवाओं का भविष्य दोनों कमजोर किया
प्रियंका गांधी ने इस संबंध में एक खबर को पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के स्तर पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्तियों पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा सरकार ने अग्निपथ स्कीम लाकर हमारी सेना और युवाओं का भविष्य दोनों कमजोर किया। अब यूपी पुलिस में यही खेल करने का प्रयास चल रहा है। भाजपा की सरकारें देश की हर एक संस्था को बेहतर बनाने की जगह उन्हें कमजोर करने का काम कर रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी को सामने आकर देना चाहिए इस बारे में स्पष्ट जवाब
प्रदेश पुलिस की तरफ से जो सफाई पेश की गई है, वह समझ से परे है। एक के बाद एक पेपर लीक, अग्निवीर, लाखों खाली पद और अब पुलिस भर्ती में आउटसोर्सिंग की खबरों से प्रदेश के करोड़ों युवा आक्रोशित हैं। भाजपा को सामने आकर इस बारे में स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इससे पहले भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेर चुकी है। 

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.