Birthday Special: इतने पढ़े-लिखे हैं राहुल गांधी, इस कारण नाम बदलकर पूरी की थी उच्च शिक्षा 

Samachar Jagat | Wednesday, 19 Jun 2024 12:18:44 PM
Birthday Special: Rahul Gandhi is so educated

इंटरनेट डेस्क। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 19 जून 1970 को हुआ था। अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राहुल गांधी के समान ही राहुल गांधी ने भी देश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बना ली है।

PC: aajtak

आज हम आपको राहुल गांधी की पढ़ाई को लेकर आपको जानकारी देने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय  के रोलिंस कॉलेज, फ्लोरिडा स्नातक और कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज  से एम.फिल की डिग्री प्राप्त की है। 

PC: jansatta

दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से शिक्षा
राहुल गांधी ने अपना बचपन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिताया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट कोलंबा स्कूल, सीपी, दिल्ली में की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने देहरादून के द दून स्कूल में पढ़ाई की। इसी स्कूल से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी पढ़ाई की थी। ये देश के सबसे अच्छे और सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। आपको बता दें क सुरक्षा चिंताओं के कारण राहुल गांधी को दून स्कूल से निकाल दिया गया और फिर अपनी बहन के साथ घर पर ही पढ़ाई की।

PC: ivehindustan 

इस कारण बदलना पड़ा था नाम
वर्ष 1983 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई घर पर ही करनी पड़ी। इसके बाद पिता राजीव गांधी की भी हत्या होने के बाद राहुल गांधी को सुरक्षा कारणों से अपना नाम बदलकर अपनी उच्च शिक्षा पूरी करनी पड़ी। ग्रेजुएशन के बाद राहुल गांधी ने करीब तीन वर्षों तक मैनेजमेंट गुरु माइकल पोर्टर की ही सलाहकार संस्था लंदन के मॉनिटर ग्रुप के लिए काम किया। उन्होंने इस इस कंपनी में सुरक्षा कारणों की वजह से राउल विंसी के नाम से काम किया था। 

PC: deccanherald

राहुल गांधी ने 2004 में शुरू किया राजनीति कॅरियर
राहुधी गांधी की भारतीय राजनीति में शुरुआत  2004 में लोकसभा चुनाव से हुई। उन्होंने अमेठी की सीट से जाता। इसी सीट पर 2009 और फिर 2014 में जीत हासिल की। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से हार मिली। वह केरल की वायनाड सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे। इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने वायनाड और रायबरेली सीट से जीत हासिल की।

PC: prabhatkhabar, , deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.