Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की यात्रा पर स्मृति ईरानी ने साधा निशाना, कहा- गांधी का सुनी सड़कों ने अमेठी में किया स्वागत

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Feb 2024 09:02:51 AM
Bharat Jodo Nyay Yatra: Smriti Irani targeted Rahul's visit, said - streets listened to Gandhi and welcomed him in Amethi

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही हैं। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर रहे हैं। इस बीच यात्रा को लेकर भाजपा नेता और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री में 2014 में अमेठी में बदलाव लाने का वादा किया था। लोग अमेठी को सत्ता का केंद्र मानते थे। आज जब राहुल गांधी अमेठी आये तो लोगों का सहयोग नहीं मिला।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्मृति ईरानी ने कहा की आज अमेठी आक्रोशित है। अमेठी का नागरिक व्यथित हुआ है, यहां के पूर्व सांसद ने रामलला का निमंत्रण ठुकरा दिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि रायबरेली की सीट भी इस परिवार ने छोड़ दी, जो छोड़ गए और छूट गए वो तब नजर आते हैं जब चुनाव होता है।

उन्होंने आगे कहा की राहुल गांधी का सुनी सड़कों से अमेठी में स्वागत किया गया। अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता खुद न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए, जिसे खुद सहारे की जरूरत है वो दूसरो का सहारा कैसे बनेगा। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी की जनता ने आज यह साबित कर दिया कि वह किसके साथ है। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो ने यात्रा प्रतापगढ़ जिले से अमेठी विधानसभा पहुंची जहां अमेठी कस्बे में राहुल गांधी का स्वागत किया गया।

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।   

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.