झारखंड विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले PM Modi ने उठाया ये बड़ा कदम

Samachar Jagat | Thursday, 03 Oct 2024 09:00:19 AM
Before the schedule of Jharkhand assembly election was announced, PM Modi took this big step

इंटरनेट डेस्क। जल्द ही देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और हरियाणा में पांच अक्टूबर मतदान होने के बाद चुनाव आयोग की ओर से महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान किया जा सकता है। पीएम मोदी ने इसी के तहत झारंखड और महाराष्ट्र में अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।

इसी के तहत पीएम मोदी ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर झारखंड का दौरा किया। यहां पर विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने झारखंड को कई बड़ी सौगातें दी हैं। खबरों के अनुसार, इस दौरान पीएम मोदी ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आदिवासी लोगों के साथ हो रहे अत्याचार सहित कई मुद्दों को लेकर जेएमएम सरकार पर जुबानी प्रहार किया है।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान बोल दिया कि जेएमएमए ने कभी भी आदिवासियों को आगे नहीं बढऩे दिया। इसी करण तो अब सत्ता में बने रहने के लिए ये लोग झारखंड में एक नया वोटबैंक तैयार कर रहे हैं। 

संथाल परगना को लेकर बोल दी है ये बड़ी बात
नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान कहा कि झारखंड को बलि चढ़ाकर वोटबैंक का खेल चल रहा है। उन्होंने संथाल परगना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बोल दिया कि संथाल परगना में आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है, वहीं घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही है।

सीएम चंपाई सोरेन ने कही ये बात
पीएम मोदी के संबोधन के बाद पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  ने झारखंड की स्थिति और हकीकत से रूबरू करवाया है। आपको बता दें कि चंपाई सोरेन भाजपा का दामन थाम चुके हैं। 

PC:  prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.