विधानसभा चुनाव से पहले BJP झारखंड में खेल सकती है बड़ा दांव, झामुमो का ये नेता थामेगा दामन!

Samachar Jagat | Saturday, 17 Aug 2024 10:17:28 AM
Before the assembly elections, BJP can play a big bet in Jharkhand, this JMM leader will join hands!

PC:  livehindustan

इंटरनेट डेस्क। इस साल देश के कई चार राज्यों मेें विधानसभा चुनाव होने हैं। जम्मू और कश्मीर और हरियाणा के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो चुका है। वहीं महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान होना अभी बाकी है। इसी बीच झारखंड को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो को उन्हीं के पार्टी के एक बड़े नेता झटका दे सकते हैं। 

PC: ani

खबरों के अनुसार, झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन सहित पार्टी के कुछ विधायक जल्द भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। ये नेता हाल ही में झामुमो से निकाले गए विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी पार्टी के संपर्क में बताए जा रहे हैं। झारखंड में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

PC:  flipkart

चंपई सोरेन सीएम हेमंत सोरेन से हैं नाराज 
भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंपई सोरेन सीएम हेमंत सोरेन से नाराज हैं। पूर्व सीएम की पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से वार्ता हो चुकी है। चंपई अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के बाद चंपई झामुमो के कुछ विधायकों के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 

आपको बात दें  कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने से पहले हेमंत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसक बाद चंपई प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने थे। अदालत से जमानत मिलने के बाद चंपई को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद हेमंत फिर से सीएम बनें। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.