Badrinath: ग्लेशियर टूटा, हाईवे के निर्माण में लगे 57 मजदूर दबे, 16 को बचाया

Hanuman | Friday, 28 Feb 2025 03:05:35 PM
Badrinath: Glacier broke, 57 workers engaged in highway construction buried, 16 rescued

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर ग्लेशियर टूटने के करण इसमें 57 मजदूर दब गए हैं। खबरों के अनुसार, बर्फबारी के बाद बर्क के नीचे हाईवे में काम कर रहे 57 मजदूर ग्लेशियर में दब गए। हालांकि कुछ मजदूर खुद निकलने में भी सफल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीआरओ और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं। 

खबरों के अनुसार, इस हाईवे के निर्माण में लगे हुए 57 मजदूर दब गए थे। इनमें से 16 मजदूरों को बचा लिया गया है, जबकि अभी भी  41 मजदूरी की खोज जारी। मौसम विभाग की ओर से पहले ही यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

 इस घटना को लेकर बीआरओ मेजर ने जानकारी दी कि मजदूरों के कैंप के पास ग्लेशियर टूटा है। चमोली में सेना और आईटीबीपी रेस्क्यू में जुटी हुई है। यहां पर आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए जा चुके हैं। 

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.