Assembly elections: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 23 नवंबर को आएगा परिणाम, जानें कब-कब होगा मतदान

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Oct 2024 04:21:10 PM
Assembly elections: Election schedule for Maharashtra and Jharkhand announced, results will be declared on November 23

इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज पीसी के माध्यम से दोनों ही राज्यों के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं झारखंड में 2 चरणों में में चुनाव करवाएं जाएंगे। यहां पर 13 और 20 नवंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज ऐलान किया कि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। दोनों ही राज्यों के 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में इस बार कुल 9 करोड़ 63 लाख मतदाता नई सरकार चुनेंगे। 

वहीं झारखंड में 2 करोड़ 60 लाख वोटरों के पास सरकार चुनने का मौका है। महाराष्ट्र की 288 और झारखंड की 81 सीटों पर मतदान होना है। आपको बात दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 में से 218 सीटों पर सीटों में महायुति गठबंधन का कब्जा है। महाअघाड़ी के पास 77 सीटें हैं। 

PC:   livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.