Ashok Gehlot ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीएम पर साधा निशाना, बोल दी है इतनी बड़ी बात

Samachar Jagat | Thursday, 18 Jul 2024 08:39:49 AM
Ashok Gehlot targeted the CMs of Rajasthan and Madhya Pradesh, said such a big thing

PC: twitter 

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब कहा कि क्या राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय मिलकर अपने-अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप जनता को गुमराह कर रहे हैं? राजस्थान के विद्युत गृहों के लिए कोयले की आपूर्ति को लेकर पूर्व सीएम ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने दोनों सीएम के बयानों में इस मामले में विरोधोभास बताया है। 

PC: ndtv

राजस्थान के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास है
अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि यह बेहद ही आश्चर्यजनक है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल दावा करते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजस्थान के विद्युत गृहों के लिए कोयले की आपूर्ति हेतु हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वनभूमि का उपयोग करने की अनुमति प्रदान कर दी है पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि ऐसी कोई बात ही नहीं है।

PC:   patrika

राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को इसकी सच्चाई बताई जानी चाहिए
अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को इसकी सच्चाई बताई जानी चाहिए। क्या दोनों मुख्यमंत्रियों को अधिकारी इस मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं या दोनों मुख्यमंत्री मिलकर अपने-अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप जनता को गुमराह कर रहे हैं। बिजली जैसे जरूरी मुद्दे पर दोनों सरकारों को संवेदनशील होने की आवश्यकता है पर इस तरह की भ्रम फैलाने वाली राजनीति से किसका भला होगा?

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.