Ashok Gehlot को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी! आज दिल्ली में कर सकते हैं केंद्रीय नेताओं से मुलाकात

Samachar Jagat | Thursday, 12 Sep 2024 04:06:57 PM
Ashok Gehlot is going to get a big responsibility! He can meet central leaders in Delhi today

इंटरनेट डेस्क। बीते लम्बे समय से स्वास्थ्य लाभ ले रहे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर से प्रदेश में अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। अब धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अशोक गहलोत कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अब अशोक गहलोत को लेकर बड़ी खबर आई है।

खबर ये है कि अशोक गहलोत तब दिल्ली दौरा कर सकते हैं। खबरों के अनुसार, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस संबंध में एक फिर से कयासों का दौर शुरू हो गया है। अब कयास लग रहे हैं कि अशोक गहलोत को जल्द संगठन के बड़े पद का जिम्मा मिल सकता है।

कांग्रेस अब अशोक गहलोत के राजनीतिक अनुभव को काम में ले सकती है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत को अमेठी में सीनियर ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी।

PC: barandbench
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.