महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर Ashok Gehlot ने बोल दी है ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Friday, 11 Oct 2024 04:55:45 PM
Ashok Gehlot has said this big thing regarding Maharashtra assembly elections

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड की बारी है। हरियाणा में कांग्रेस का एक बार फिर से सरकार बनाने का सपना टूटा है। यहां पर पार्टी को मिली हार का मंथन किया जा रहा है।  

गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी की मौजूदगी में शीर्ष नेताओं की समीक्षा बैठक भी हो चुकी है। इसी बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द ही महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव नजीतों का प्रभाव झारखंड और महाराष्ट्र में भी देखने को मिल सकता है और कांग्रेस को इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इससे जुड़े  सवाल पर  राजस्थान के पूर्व सीएम ने कहा कि समय के साथ स्थिति नियंत्रण में आ जाती है। हरियाणा में स्थिति अलग थी, महाराष्ट्र में स्थिति अलग है। 

उन्होंने इस दौरान बोल दिया हरियाणा चुनाव परिणाम का वहां ज्यादा असर नहीं होगा। वहां  शासन-प्रशासन कैसा है, वहां मुद्दे क्या हैं, वहां जनता की भावनाएं क्या हैं, ये सब अलग-अलग हैं। 

PC: barandbench
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.