Arvind Kejriwal की पार्टी को लगा बड़ा झटका, इन नेताओं ने थाम लिया है भाजपा का दामन

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Jul 2024 03:15:34 PM
Arvind Kejriwal's party got a big shock, these leaders have joined BJP

इंटरनेट डेस्क। विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री रहे राज कुमार आनंद सहित कई नेआओं ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी को झटका दिया है।

उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद सचदेवा ने राज कुमार आनंद को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। आज आम आदमी पार्टी के और भी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर बड़ा झटका दिया है।

आपको बात दें कि राजकुमार आनंद ने लोकसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली की अरविदं केजरीवाल सरकार को अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए मंत्री पद के साथ ही आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। छतरपुर के आम आदमी पार्टी विधायक करतार सिंह तंवर, पटेल नगर से पूर्व विधायक वीणा आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट, हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी रतनेश गुप्ता और सह प्रभारी सचिन राय भी भाजपा का दामन थाम आप पार्टी को झटका दिया है।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.