इस बात से नाराज होकर BJP विधायक ने दे दिया है इस्तीफा

Samachar Jagat | Friday, 11 Oct 2024 04:41:43 PM
Angered by this, the BJP MLA has resigned

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश में अभी भारतीय पार्टी की सरकार है। आपको जानकर हैरानी होगी यहां पर सत्ता पक्ष के विधायक ने ही इस्तीाफा दे दिया है। खबरों के अनुसार, यहां पर सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधयक बृज बिहारी पटेरिया ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना अपना इस्तीफा भेज दिया है।

घूस मांगने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के विरोध में भाजपा विधायक ने ये कदम उठाकर अपनी ही सरकार को परेशानी में डाल दिया है।  हालांकि विधयक बृज बिहारी पटेरिया को अब अपने इस कदम के लिए पछतावा है।

आपको बता दें कि भाजपा विधायक विधयक बृज बिहारी पटेरिया ने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार की रात धरना भी दिया था। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। डॉक्टर पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए 40 हजार रुपए की घूस की मांग करने का आरोप लगा था।

PC: outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.