Amit Shah ने झारखंड में कर दिया है खेला, भाजपा में शामिल होगा ये बड़ा नेता

Samachar Jagat | Tuesday, 27 Aug 2024 09:02:39 AM
Amit Shah has played a trick in Jharkhand, this big leader will join BJP

PC: livehindustan

इंटरनेट डेस्क। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएस को बड़ा झटका लगने वाला है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अब जेएमएम को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी स्थिति साफ कर दी है। वह अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। चंपाई सोरेन की शाह से मुलाकात के दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में बीजेपी के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। 

PC: aajtak

सरमा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि झारखंड के पूर्व सीएम और हमारे देश के दिग्गज आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 

PC: X

इस दिन भाजपा में शामिल होंगे चंपाई सोरेन
असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इसी के साथ ये भी तय हो गया है कि चंपाई सोरेन जेएमएम से अलग होकर नया संगठन नहीं बनाएंगे। इससे विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारुढ़ जेएमएम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

जल्द ही दे सकते हैं पद से इस्तीफा
आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम मंत्री चंपाई सोरेन ने पिछले दिनों जेएमएम से बगावत कर दी थी। इके बाद से उनको लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे। ये बात भी सामने आई थी कि चंपाई सोरेन नई पार्टी बनाएंगे। अब चंपाई हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद से जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.