लोकसभा चुनाव के बाद Congress को लगा बड़ा झटका, किरण चौधरी ने थामा भाजपा का दामन

Hanuman | Wednesday, 19 Jun 2024 05:42:54 PM
After the Lok Sabha elections, Congress suffered a big setback, Kiran Chaudhary joined BJP

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधू व भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के साथ आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोडऩे के बाद दोनों ने ये बड़ा कदम उठाकर अपनी पुरानी पार्टी को झटका दिया है।

किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के झंडे के नीचे आई हैं।  कांग्रेस छोड़ते समय किरण चौधरी और श्रुति चौधरी दोनों ने पार्टी की राज्य इकाई को निजी जागीर के तौर पर चलाए जाने का आरोप लगाया था।

उन्होंने इसके माध्यम से प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा था। दोनों मां-बेटी ने आज पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद ये कांग्रेस को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.