लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद Rahul Gandhi ने बोल दी है ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Jun 2024 08:41:00 AM
After the Lok Sabha election results, Rahul Gandhi has said this big thing

इंटरनेट डेस्क। 18वीं लोकसभा चुनाव में गत दो चुनावों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस इस बार 99 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफलता मिली है। इंडिया गठबंधन को भी 233 सीटों पर जीत मिली है।

चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया के साथ खड़ी हो गयी।

गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई। बेशुमार मोहब्बत देने के लिए वायनाड और रायबरेली की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद। अगर मेरे बस में होता, तो मैं दोनों ही जगह का सांसद बने रहना पसंद करता।

राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर दर्ज की बड़ी जीत
राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने रायबरेली ने तीन लाख नब्बे हजार से अधिक और वायनाड से तीन लाख साठ हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। हालांकि, राहुल गांधी को इन दोनों ही सीटों में से किसी एक को छोडऩा होगा। उन्होंने अभी निर्णय नहीं लिया है वह किस सीट से सांसद रहेंगे। कुछ दिनों बाद वह इस पर अपना फैसला लेंगे। 

स्मृति ईरानी को मिली अमेठी से हार
वहीं अमेठी सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस के स्थानीय नेता ने ही शिकस्त दे दी है। इस सीट पर पिछली बार राहुल गांधी को हार मिली थी।

PC:  x

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.