लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद Priyanka Gandhi ने अखिलेश यादव को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Thursday, 06 Jun 2024 03:59:53 PM
After the Lok Sabha election results, Priyanka Gandhi said this big thing about Akhilesh Yadav

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली सफलता के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव को लेकर बड़ी बात कही है। इंडिया गठबंधन को इस बार यूपी में बड़ी सफलता मिली है।

यहां पर इंडिया गठबंधन एनडीए से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। प्रियंका गांधी ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि अखिलेश यादव, डिंपल यादव, रामगोपाल यादव आपको और समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को यूपी के नतीजों के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। भीषण परिस्थितियों में हम सबने मिलकर एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी।

जमीन पर कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने हिम्मत से जनता के मुद्दों, सामाजिक न्याय और संविधान की आवाज उठाई। तमाम धमकियों व दमन के बावजूद वे एकजुट होकर लोकतंत्र के प्रहरी बने और बूथ-बूथ पर खड़े रहे।  आप सबकी कड़ी मेहनत के चलते हमारी एकजुटता व मुद्दों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में जनता ने भरोसा दिखाया है। आप सभी को दिल से धन्यवाद। जय जनता। जय संविधान।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.