दो राज्यों में चुनावी बिगुल बजने के बाद Congress ने अचानक उठा लिया है बड़ा कदम

Samachar Jagat | Saturday, 17 Aug 2024 08:40:20 AM
After the election bugle was sounded in two states, Congress has suddenly taken a big ste

PC:  business-standard

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर और हरिणाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को दोनों ही राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में तीन और हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव करवाने का ऐलान कर दिया है। दोनों राज्यों के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होने के कुछ समय बाद ही कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। 

PC: thestatesman.

कांग्रेस की ओर से अब दो राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड के लिए ये कदम उठाया है। कांग्रेस पार्टी ने दो लिस्ट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में  विधानसभा चुनाव से पहले तारिकहमीद कर्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

PC: abplive

यहां पर तारा चंद और रमन भल्ला को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड में कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में रामेश्वर उरांव को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया है। 

जम्मू कश्मीर का ये है चुनाव कार्यक्रम
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 8 सितंबर को,  दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर मतदान होगा। चार अक्टूबर को परिणाम आएगा।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.