Haryana assembly elections को लेकर आम आदमी पार्टी ने ले लिया है ये निर्णय, नहीं करेगी अब ऐसा

Samachar Jagat | Thursday, 18 Jul 2024 02:22:13 PM
Aam Aadmi Party has taken this decision regarding Haryana assembly elections, it will not do this now

इंटरनेट डेस्क। इसी साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। अक्टूबर में में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी ओर से तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अब आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा ऐलान हुआ है। पार्टी ने यहां की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आज इस बात की जानकारी दी है।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस निर्णय से ये तय हो गया है कि आम आदमी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। आपको बता दें कि आम चुनाव में हरियाणा में इंडी गठबंधन ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

इंडिया गठबंधन के तहत यहां 10 सीटों में से नौ पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं कुरुक्षेत्र सीट के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारा था। यहां पर कांग्रेस पांच सीटों जीत दर्ज करने में सफल रही थी। बाकी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। 

PC:  c15.beauty
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.