दशहरे के दिन आपको भी करने चाहिए ये उपाय कंगाली होगी दूर, मिलेंगे ये फायदे

varsha | Thursday, 10 Oct 2024 02:16:16 PM
You should also try these measures on Dussehra, poverty will go away, you will get these benefits

pc: india news

नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। इस साल दशहरा 12 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। ये बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।  मान्यता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसी दिन दशहरा मनाया जाता है। इस दिन आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं जिनसे आपको बेहद फायदा होगा। 

ये उपाय आपको कई तरह के रोग, धन की कमी, शनि की साढ़ेसाती आदि से मुक्ति दिला सकते हैं। 

इन 5 उपायों के लाभ

सफलता के लिए उपाय

अगर आपको अपने काम में सफलता नहीं मिल रही है तो दशहरे के दिन आपको अपराजिता के पौधे की पूजा करनी चाहिए। अपराजिता के फूल को ताबीज की तरह आपको अपने बाएं हाथ में बांध लेना चाहिए। 

धन लाभ 

व्यापार में उन्नति पाना चाहते हैं तो दशहरे के दिन आपको ब्राह्मण को मिठाई, नारियल, पीले कपड़े में लपेटा हुआ जनेऊ दान करें। 

गरीबी होगी दूर

जैसा कि हम जानते हैं कि गुप्त दान सबसे बड़ा दान होता है।  इसलिए इस दिन जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन, कपड़े या पैसे दान करने चाहिए। इस से गरीबी दूर होगी। 

रोगों से मिलेगा छुटकारा

दशहरे पर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। वहीं आपको नारियल हाथ में लेकर हनुमान चालीसा की चौपाई “नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमान बीरा” का पाठ करना चाहिए। इसके बाद इसे रोगी के सिर से 7 बार घुमाएं और इस नारियल को रावण की आग में फेंक दें। इस से आप बिमारियों से बच सकते हैं। 

शनि साढ़ेसाती से मुक्ति

अगर आपकी कुंडली में शनि साढ़ेसाती है तो दशहरे के दिन आपको एक उपाय करना चाहिए। इसके लिए आपको शमी के पेड़ के नीचे तिल के तेल के 11 दीपक जला कर प्रार्थना करनी चाहिए।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.