Vastu Tips: इस आवाज के कारण हो सकता है परिवार के लोगों के बीच झगड़ा, तुरंत करें ऐसा

Hanuman | Monday, 21 Oct 2024 05:04:03 PM
Vastu Tips: This sound can cause a fight between family members, do this immediately

इंटरनेट डेस्क। घर में मोबाइल फोन, डोर बेल, घड़ी और अन्य आवाजों को लेकर भी वास्तु शास्त्र में जानकारी दी गई है। इनका घर के वातावरण पर बहुत गहरा असर होता है।

आज हम आपको एक आवाज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो घर के लिए शुभ नहीं होती है। ये अपनी सुविधा के लिए अपने मोबाइल फोन में लगाई गई कर्कश कॉलबेल है। इसे कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। यहीं इस ध्वनी के कारण घर में परिवार के सदस्यों के विचारों में टकराव होने लगता है। छोटी सी बात पर नौबत झगड़े तक आ पहुंचती है।

इसी कारण अपने मोबाइल में ऐसी ध्वनि लगाने से बचना चाहिए। व्यक्ति को अपने मोबाइल फोन में ऐसी कॉलबेल लगानी चाहिए जो दूसरों को भी सुनने में अच्छी लगे। अलार्म क्लॉक या डोर बेल भी इसी प्रकार की होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

PC: hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.