Vastu Tips: रसोई में कभी खाली नहीं होने चाहिए ये बर्तन, नहीं तो झेलनी पड़ेंगी परेशानियां

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Aug 2024 03:20:07 PM
Vastu Tips: These utensils should never be empty in the kitchen, otherwise you will have to face problems

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में किचन को लेकर भी महत्वपूर्ण बातें बताई गई है। इसमें बताया गया है कि किचन के किन बर्तनों को खाली नहीं होने देना चाहिए। इन बर्तनों के खाली होने को वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के किचन में आटे का बर्तन कभी खाली नहीं होना चाहिए। आटा खत्म होने से पहले ही आप इसकी व्यवस्था कर लें। वास्तु के अनुसार, अगर रसोई में आटा नहीं होता तो व्यक्ति का मान-सम्मान समाज में कम हो सकता है। वहीं  पारिवारिक जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है।

वहीं नमक का खाली बर्तन भी शुभ नहीं होता है। इसके कारण जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं। वास्तु के अनुसार, नमक नकारात्मकता दूर करने में उपयोगी होता है। इसके होने से घर में किसी तरह की बुरी शक्ति का प्रवेश नहीं होता है। इसी कारण घर की रसोई में नमक का बर्तन खाली होने पर उसे तुरंत भर दें।

PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.