Vastu Tips: छोटी से लेकर बड़ी तक सभी समस्याओं का समाधान कर देंगे कपूर के ये उपाय, क्लिक कर जानें

Samachar Jagat | Monday, 08 Jul 2024 03:06:17 PM
Vastu Tips: These remedies of camphor will solve all the problems from small to big, click to know

 कपूर का वास्तु में अहम स्थान है और इसका इस्तेमाल आप वास्तु दोष को दूर करने के लिए कर सकते हैं। बिमारी को दूर करने से लेकर शादी में देरी तक के सभी वास्तु दोषों को कपूर दूर कर सकता है और इन्ही के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

  • अगर आपके घर में कोई बीमार व्यक्ति है तो आपको रोज शाम को घर में कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से रोग का प्रभाव कम हो जाता है। माहौल खुशनुमा होता है। 
  • वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में कपूर की दो गोलियां रखें और जब यह उड़ जाए तो दोबारा दो गोलियां रख लें। अगर आप समय-समय पर ऐसा करते रहें तो घर के ये वास्तु दोष दूर हो जाएंगे।
  • यदि विवाह में देरी हो रही हो तो 6 कपार के टुकड़े और 36 टुकड़े लौंग के लेकर चावल और हल्दी के साथ मिला दें। मां दुर्गा की आरती करें और उसमें ये चीजें अर्पित करें। कई लोगों का अनुभव है कि ऐसा करने से शादी जल्दी होती है।
  • ग्रह शांति के लिए आप कपूर का प्रयोग भी कर सकते हैं। प्रतिदिन सुबह, शाम और रात को कपूर को घी में भिगोकर जलाएं।
  • अगर आपको फिजूलखर्च करने की आदत है तो सूर्यास्त के समय कपूर का दीपक जलाकर पूरे घर में घूमना चाहिए, फिर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपकी ज्यादा खर्च करने की आदत कम हो जाएगी।
  • अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको श्रीयंत्र के सामने कपूर जलाकर पूजा करनी चाहिए। इससे आपको कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी।
  • अगर आपके घर में तरक्की या पैसा नहीं आ रहा है तो हर कमरे में चांदी या पीतल की कटोरी में दो कपूर और लौंग रखें। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता खत्म हो जाएगी। यदि आपके पास चांदी का कटोरा नहीं है तो आप इसे स्टील के कटोरे में भी रख सकते हैं।
  • अगर आपके घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं और परिवार के सदस्यों में आपस में नहीं बनती है तो आपको घर के हर कोने में कपूर की एक गोली रखनी चाहिए। इससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
  • अगर दांपत्य जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो शयनकक्ष में दो कापर की गोलियां रखनी चाहिए। इसकी सुगंध से माहौल सकारात्मक हो जाएगा और आपके रिश्ते भी मधुर हो जाएंगे।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें


  •  



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.