Vastu Tips: घर की इस दिशा में होना चाहिए पूजा स्थल, मिलेंगे ये लाभ

Samachar Jagat | Sunday, 18 Aug 2024 10:30:00 AM
Vastu Tips: The place of worship should be in this direction of the house, you will get these benefits

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में प्रत्येक दिशा के बारे में कुछ न कुछ बताया गया है। इसमें हर दिशा के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि घर की किस दिशा में क्या होना चाहिए। आज हम आपको ईशान कोण के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे वास्तु में बहुत ही पवित्र माना गया है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण बोला जाता है। पवित्र होने के कारण ही इस दिशा में बैठकर अक्सर धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम संपन्न करवाए जाते हैं। इस दिशा में बैठकर किए गए मंत्र जप से जल्दी सिद्धियां प्राप्त हो सकती हैं।

इसी कारण से वास्तु शास्त्र में घर का पूजा स्थल बनाना सही माना जाता है। इस दिशा में पूजा स्थल होने से आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं घर में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। 

PC:  ibc24
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.