Vastu Tips:  घर के गार्डन में लगा लें ये पेड़, आर्थिक स्थित हो जाएगी अच्छी

Hanuman | Monday, 15 Jul 2024 04:51:17 PM
Vastu Tips: Plant this tree in your home garden, your financial condition will improve

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर चीज का महत्व बताया गया है। घर को लेकर कई वास्तु उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं आती है।

बहुत से लोगों द्वारा डेकोरेशन के लिए घर के अंदर कमरों में भी पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर कमरों में किसी भी प्रकार के पेड़-पौधे लगाना शुभ नहीं होता है। आप इन्हें घर के बाहर गार्डन में लगा सकते हैं। 

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि घर में कौनसे पौधे लगाना बहुत ही शुभ रहता है। उन्हें किन दिशाओं में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, तुलसी का पेड़ इशान कोण की दिशा में,  शमी का पेड़ दक्षिण दिशा में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। लाल गुलहड़ का पेड़ भी घर के लिए शुभ रहता है। इन पेड़ों को घर के गार्डन में लगाने से आपकी आर्थिक स्थित मजबूत होगी।

PC:  abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.