Vastu Tips: एक साथ लगा लें इन दो पौधों को, घर में होगी पैसों की बारिश

Hanuman | Friday, 11 Oct 2024 03:46:41 PM
Vastu Tips: Plant these two plants together, money will rain in your house

इंटरनेट डेस्क। मानव जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना बहुत ही जरूरी है। इनके बिना मानव जीवन संभव ही नहीं है। वास्तु शास्त्र में भी इनका बहुत ही महत्व बताया गया है। बहुत से पौधे घर के लिए शुभ होते हैं। इन पौधों के लगाने से माता लक्ष्मी खुश होती है।

आज हम आपको दो पौधों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें जोड़े में लगाना घर के लिए बहुत ही शुभ होता है। आज हम आपको लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये दोनों ही अलग-अलग प्रकार के पौधे हैं, लेकिन, इन दोनों को एक साथ जोड़े में लगाने से घर की कई समस्याएं दूर होती हैं।

ये दोनों ही कम पानी वाली जगह और पहाड़ों में पाए जाते हैं। लक्ष्मी कमल हरे रंग का होता है। वहीं विष्णु कमल की पत्तियों का रंग बदलता रहता है। इन दोनों को एक साथ लगाने से आपको पैसों की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको आज ही ये दोनों पौधे लाकर लगा लेने चाहिए। 

PC: sanmarg
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.