Vastu Tips: घर में इस दिन लगा लें तुलसी का पौधा, होने लगेगी पैसों की बारिश

Hanuman | Saturday, 26 Oct 2024 03:15:33 PM
Vastu Tips: Plant a Tulsi plant in your house on this day, money will rain

इंटरनेट डेस्क। तुलसी के पौधे का मानव जीवन में बहुत ही महत्व है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से भी ये बहुत ही उपयेागी है। ये पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ रहता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि तुलसी का पौधा किस दिन लगाना बहुत ही शुभ है।

वास्तु के अनुसार के अनुसार, तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन घर में लगाना बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि गुरुवार भगवान विष्णु का दिन होता है और तुलसी की विष्णु के रूप में पूजा की जाती है। इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने पर परिवार के ऊपर सदैव भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा ईशान कोण, उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना बहुत ही शुभ रहता है। तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाने से घर में सूर्य के समान ऊर्जा का प्रवेश होता है। उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 

PC: freepik

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.