Vastu Tips: ड्राइंग रूम से जुड़ी इन बातों का रखें विशेष ध्यान, घर में नहीं आएंगी परेशानियां

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Sep 2024 04:48:26 PM
Vastu Tips: Pay special attention to these things related to the drawing room, there will be no problems in the house

इंटरनेट डेस्क। देश में बहुत से लोगों द्वारा नया मकान बनवाते समय वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं घर में स्वागत कक्ष की सजावट के बारे में वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखा जाता है। आज हम आपको स्वागत कक्ष यानी ड्राइंग रूम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्राइंग रूम में रखी चीजों की दिशा कौनसी होनी चाहिए। इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। 

ड्राइंग रूम में सोफा दक्षिण-पश्चिम दिशा की दीवार के साथ लगा होना शुभ रहता है। टेबल को सोफे से थोड़ी दूरी पर रखना सही रहता है। टेबल के किनारे नुकीले या त्रिकोणाकार नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से आपको घर में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। घर में हमेशा खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको इन बातों का ध्यान जरूर ही रखना चाहिए।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.