Vastu Tips: इस जगह जला लें आप पीले रंग की मोमबत्ती, गरीबी हो जाएगी दूर

Hanuman | Tuesday, 24 Sep 2024 04:20:56 PM
Vastu Tips: Light a yellow candle at this place, poverty will go away

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में मोमबत्ती को लेकर भी जानकारी दी गई है। इसमेें बताया गया है कि किस रंग की मोमबत्ती किस दिशा में जलाना शुभ रहता है। आज हम आपको पीले रंग की मोमबत्ती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि नैऋत्य कोण का संबंध पृथ्वी तत्व से है और पृथ्वी का संबंध पीले रंग से है। इसी कारण नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीले रंग की मोमबत्तियों को जलाना बहुत ही शुभ होता है। इस दिशा में पीले रंग की मोमबत्तियां लगाने से सेहत अच्छी रहती है। पाचन क्रिया सही रहेगी। वहीं माता की सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर पीले रंग की मोमबत्तियां जलाने से धन की देवी लक्ष्मी खुश हो जाती है। इससे माता लक्ष्मी घर में आती है। इसी कारण  परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आपको पीले रंग की मोमबत्ती को लेकर इस बात का ध्यान जरूर ही रखना चाहिए।

PC:vectorstock
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.