Vastu Tips: रसोई को लेकर जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो झेलनी पड़ेंगी आर्थिक परेशानियां

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Jul 2024 02:12:46 PM
Vastu Tips: Know these important things about the kitchen, otherwise you will have to face financial problems

इंटरनेट डेस्क। वास्तुशास्त्र में रसोई लेकर भी बहुत ही बहुत से जानकारियां दी गई हैं। वास्तुशास्त्र में घर की आर्थिक स्थिति के लिए रसोई का बहुत ही महत्व माना गया है। आज हम आपको रसोई से जुड़ी उन गलतियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए। इन गलतियों के कारण आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

किचन में अग्नि, जल, पृथ्वी और आकाश सभी तत्व विद्यमान होने के कारण ये घर के पूजा स्थल के बाद बहुत पवित्र माना जाता है। इसी कारण कभी भी किचन में जूते-चप्पल लेकर नहीं जाना चाहिए। किचन में ही कूड़े की बाल्टी भी नहीं रखनी चाहिए।

ऐसा होने पर आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों का बार-बार सामना करना पड़ सकता है। वहीं रसोई के पास बाथरूम भी शुभ नहीं होता है। ऐसा होने से आपको वास्तु दोष का शिकार होना पड़ सकता है। बाथरूम किचन के पास होने से आप कर्ज तले दब सकते हैं।

PC:  forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.