- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नया मकान बनवाते समय लोगों द्वारा इसमें मंदिर की जगह भी रखी जाती है। घर में मंदिर होने से निगेटिव ऊर्जा का संचार नहीं होता है। हालांकि मंदिर का निर्माण वास्तु शास्त्र के हिसाब से करवाना शुभ होता है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि घर में मंदिर का निर्माण करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर का निर्माण घर के ईशान कोण ( पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा) में करवाना चाहिए। हालांकि पूजास्थल के नीचे पत्थर का स्लैब लगावा शुभ नहीं होता है। इसके कारण आप कर्ज के चंगुल में फंस सकते हैं।
पत्थर की जगह आप लकड़ी की स्लैब या अलग से लकड़ी का पूरा मंदिर बनवाना ही शुभ होता है। वहीं लकड़ी का मंदिर बिल्कुल दीवार से सटा नहीं होना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में लकड़ी के मंदिर का निर्माण करवाने पर इसके नीचे गोल पाए जरूर बनवाएं। ऐसा करना आपके लिए बहुत ही शुभ होता है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें