- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में भगवान की पूजा को लेकर भी कई प्रकार की जानकारियां दी गई हैं। आज हम आपको घर के पूजा स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। घर के लिए मंदिर बनाने में लोगों द्वारा कई प्रकार की सामग्रियों और शैलियों का उपयोग किया जाता है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि घर के लिए मंदिर किस चीज से बनवाना ज्यादा शुभ रहता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से पूजा घर मार्बल और ग्रेनाइट जैसे पत्थरों से नहीं बनवाना चाहिए। पत्थर की जगह आप लकड़ी की स्लैब या अलग से लकड़ी का पूरा मंदिर बनवाना वास्तु के हिसाब से शुभ रहता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मंदिर का निर्माण ईशान कोण में करवाना शुभ रहता है।
इस दिशा में मंदिर बनवाते हैं तो पूजास्थल के नीचे पत्थर का स्लैब न लगवाएं। आपको घर का मंदिर बनवाते समय इन बातों का ध्यान जरूर ही रखना चाहिए। नहीं तो आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
PC: ibc24
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From indiatv