- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। घर में सजावट के लिए लोगों द्वारा कई प्रकार की मूर्तियां रखी जाती हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि घर में किन तीन जीवों की मूर्तियों का रखना बहुत ही शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में सजावट के लिए, हाथी, घोड़े और हंस की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ होता है।
इन जीवों की मूर्तियों को घर से रखने से घर से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर पर चांदी या पीतल के हाथी की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का वास होने से कई लाभ मिलते हैं।
वहीं घर में घोड़े की मूर्ति रखने से नौकरी-व्यापार की परेशानियां दूर होती हैं। इससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा नहीं होता। घर में हंस की मूर्ति रखने से धन-समृद्धि में इजाफा होता है। वहीं घर में हमेशा शांति बनी रहती है। वहीं लोगों को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।
PC: myjyotish
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From indiatv