Vastu Tips: आज से ही घर में कर लें नमक से जुड़ा ये उपाय, पैसों की परेशानी हो जाएगी दूर

Hanuman | Monday, 05 Aug 2024 03:51:19 PM
Vastu Tips: From today onwards, do this remedy related to salt in the house, money problems will go away

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के माध्यम से घर की आर्थिक परेशानी को भी दूर किया जाता है। आज हम आपको नमक से जुड़ा एक वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने से घर में पैसों की प्राप्ति और बरकत होगी। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक कांच के पात्र में या कटोरी में थोड़ा-सा मोटा नमक डालकर इसमें चार-पांच लौंग भी रखें।  अब इस कटोरी को घर के किसी भी एक कोने में रख सकते हैं। ऐसा करने से परिवार की आर्थिक स्थिति सही हो जाएगी।

घर में धन की आवक शुरू होगी। वहीं अन्य चीजों में बरकत भी बनी रहेगी। ऐसा करने से घर एक अलग ही सुगंध से महक उठेगा और घर में सुख-शांति देखने को मिलेगी। आपको आज ही ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए। ये उपाय कई हिसाब से बहुत ही लाभकारी होगा। 

PC: ibc24
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.