Vastu Tips: इन वास्तु नियमों का करें पालन, माता लक्ष्मी की हमेशा बनी रहेगी कृपा

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Jul 2024 02:36:49 PM
Vastu Tips: Follow these Vastu rules, Goddess Lakshmi will always bless you

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा वास्तु शास्त्र में विश्वास किया जाता है। वास्तु के नियमों का पालन कर लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सही रख सकते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे किन वास्तु नियमों का पालन करके आप जीवन में सफल हो सकते हैं।

इन नियमों का पालन कर आप माता लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं। नियमित रूप से घर की साफ-सफाई करनी चाहिए। साफ घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे वह प्रसन्न होती हैं। वहीं घर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। उगते सूर्य की एक तस्वीर घर की पूर्व दिशा में लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं घर की छत पर कूड़ा जमा करना शुभ नहीं होता है।

ऐसा होने से माता लक्ष्मी नाराज होती है। लोगों को छत की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। वहीं घर में जूते-चप्पलों को भी सही ढंग से रखना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं होने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.