Vastu Tips: नमक से कर लें ये उपाय, जल्द ही मिलेगा फायदा, जान लें आप

Hanuman | Monday, 21 Oct 2024 05:15:22 PM
Vastu Tips: Do this remedy with salt, you will get benefit soon, you should know

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में नमक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। नमक द्वारा किए गए उपाय से आपको कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इससे व्यक्ति की सेहत भी अच्छी होती है। आज हम आपको नमक से जुड़ा एक वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे घर में किसी भी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने किया जा सकता है।

घर का पूरा माहौल अशांत होने पर भी आप इस उपाय को कर सकते हैं। घर में भी किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होन पर उनके सोने के कमरे में सिरहाने पर एक कटोरी में सेंधा नमक के कुछ टुकडे रखने होंगे।

इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जिस व्यक्ति की सेहत खराब है उनका सिरहाना पूर्व दिशा की ओर हो। खाने में भी सेंधा नमक या काले नमक का ही इस्तेमाल करना भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। इनका उपयोग करने से सेहत में जल्द ही सुधार होने लगता है। वहीं नमक से किए गए उपाय से घर का अशांत माहौल भी शांत होने लगेगा। 

PC:  akshayanidhimart
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.