Vastu Tips: पूर्व दिशा में करें ऐसा, बड़े बेटे के जीवन में आएंगी खुशियां

Samachar Jagat | Thursday, 05 Sep 2024 02:52:21 PM
Vastu Tips: Do this in the east direction, happiness will come in the life of the elder son

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर को लेकर बहुत सी जानकारियां दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि घर में क्या करना परिवार के लिए शुभ रहता है। आज हम आपको घर में कलर को लेकर जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की पूर्व दिशा में हरा रंग करवाने से परिवार के लोगों को क्या लाभ मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में हरा रंग करवाना बहुत ही शुभ होता है। इस दिशा में हरा रंग करवाने से परिवार के बड़े बेटे के जीवन में खुशियां आती हैं। वहीं तरक्की के मार्ग में आने वाली परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। 

पूर्व दिशा का संबंध काष्ठ तत्व से माना गया है। इस कारण पूर्व दिशा में अगर हरे रंग के साथ ही लकड़ी से बनी चीजें रखी तो ये बहुत ही शुभ रहती है। इस दिशा में कमरे का दरवाजा या खिड़कियां रखना आपके लिए शुभ रहता है। नया घर बनवाते समय आपको इन बातों का जरूर ही ध्यान रखना चाहिए। 

PC:  hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.