Vastu Tips: कर लें ये वास्तु उपाय, माता लक्ष्मी हो जाएंगी खुश

Samachar Jagat | Monday, 16 Sep 2024 04:57:00 PM
Vastu Tips: Do these Vastu remedies, Goddess Lakshmi will be happy

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप इन उपायों को अपना लेते हैं तो आपको आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज हम आपको माता लक्ष्मी को खुश करने के दो वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं।

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी कारण घर में तुलसी का पौधा अवश्य रखना चाहिए। ये पौधा घर में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। हालांकि नियमित रूप से इस पौधे की देखभाल करना जरूरी है।

विशेष बात ये है कि एकादशी, पूर्णिमा, रविवार के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोडऩा चाहिए। वहीं अपने किचन में एक बर्तन में पानी भरकर हमेशा रखने से धन की बरकत होती है। एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखना बहुत ही शुभ रहता है। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए ये दो वास्तु उपाय जरूर ही करने चाहिए।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.