Vastu Tips: इस समय भूल कर भी घर से बाहर नहीं फेंके कचरा, पैसों का पड़ने लगेगा अकाल!

Samachar Jagat | Thursday, 10 Oct 2024 03:26:30 PM
Vastu Tips: Do not throw garbage out of the house even by mistake at this time, otherwise you will face shortage of money!

PC: E24 Bollywood

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में साफ़ सफाई को कई नियम बताए गए हैं। वास्तु में झाड़ू लगाने को लेकर भी नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार कभी भी सूर्यास्त या शाम के वक्त झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इस से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बहुत दिनों बाद हम घर लौटते हैं तो झाड़ू लगाना जरूरी हो जाता है। तो ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आपको क्या उपाय आजमाने चाहिए। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार,सूर्यास्त के बाद अगर आप किसी कारणवश झाड़ू लगाते हैं तो कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके। उसे कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंके। अगर आप कूड़ा बाहर फेंकते हैं तो लक्ष्मी घर से चली जाती है और अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर जाती है। घर में अलक्ष्मी का प्रवेश का मतलब है कि आपके घर में अशांति और पैसों की तंगी होगी। 

इस दिन झाड़ू खरीदना माना जाता है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन आपको नई झाड़ू खरीदनी चाहिए। शनिवार को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा झाड़ू को सदैव कृष्ण पक्ष में खरीदना उचित रहता है,  जबकि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.