Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी नहीं करें ये काम, नहीं तो माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Samachar Jagat | Monday, 23 Sep 2024 04:33:18 PM
Vastu Tips: Do not do this work even by mistake after sunset, otherwise Goddess Lakshmi will get angry

इंटरनेट डेस्क। परिवार के लोगों की अच्छी सेहत के लिए घर की नियमित रूप से साफ-सफाई होनी भी बहुत ही जरूरी है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू लगाने के समय के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि किस समय घर में झाड़ू लगाना शुभ नहीं होता है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से सूर्यास्त या शाम के वक्त झाड़ू लगाना अशुभ होता है। वास्तु के हिसाब से सूरज डूबने के बाद झाड़ू लगाने से घर से लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं। हालांकि कभी-कभी न चाहते हुए भी सूर्यास्त के बाद आपको ये काम करना पड़ जाता है।

हालांकि सूर्यास्त के बाद ये काम करने पर कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके। इन्हें आप कूड़ेदान में ही रख दें। इस कचरे को आप दूसरे दिन सुबह घर के बाहर फेंके। वास्तु के हिसाब से शाम के समय मिट्टी घर के बाहर फेंकने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। वह घर से बाहर चली जाती है। 

PC: abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.