Vastu Tips: पूर्व दिशा से जुड़े इन वास्तु उपायों को अपना लें आप, नहीं आएगी जीवन में परेशानी

Samachar Jagat | Monday, 16 Sep 2024 05:56:30 PM
Vastu Tips: Adopt these Vastu remedies related to the east direction, you will not face any problems in life

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में दिशाओं को लेकर भी बहुत से उपाय बताए गए हैं। आप इन उपायों को अपनाकर अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। आज हम आपको पूर्व दिशा को लेकर एक महत्वपूर्ण बात बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पूर्व दिशा के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इसी कारण इस दिशा में चीजें सोच-समझकर रखनी चाहिए। ऐसा नहीं होने से पिता के साथ रिश्ता खराब होने के साथ ही आपके काम बार-बार बिगड़ सकते हैं।

वहीं आपको धन की भी हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण पूर्व दिशा में भारी सामान रखने से आपको बचना होगा। हालांकि इस इस दिशा में पानी की टंकी रखना शुभ होता है। वहीं इलेक्ट्रोनिक चीजों को इस दिशा में  रखने से भी आपको बचना चाहिए। इन वास्तु जानकारियों को ध्यान रखकर आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PC:  ibc24
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.