Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की छत पर लगाएं ये चीजें, दूर होगी गरीबी

Samachar Jagat | Saturday, 05 Oct 2024 03:41:46 PM
Vastu Tips: According to Vastu, put these things on the roof of the house, poverty will go away

pc: jagran

घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इससे घर-परिवार में सुख-शांति रहती है। वहीं आप वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर कुछ चीजें रखने से भी आपको आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के हिसाब से आपको घर में क्या चीजें रखनी चाहिए?

शिव जी की कृपा के लिए आजमाएं ये उपाय 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर त्रिशूल लगाना चाहिए। इस से कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। घर की छत पर त्रिशूल लगाने से  घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। इस से भगवान शिव की कृपा भी परिवार पर बनी रहती है। 

वास्तु के अनुसार लगाएं पौधे

आपको घर की छत पर वास्तु के अनुसार ही पौधे लगाने चाहिए। वास्तु के अनुसार उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में छोटे पौधे, जैसे तुलसी, गेंदा ये सब लगाए जाने चाहिए। वहीं बड़े पौधों को छत की दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में लगाना बेहद ही शुभ होता है।  पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फूलों वाले पौधे जैसे चांदनी, चमेली और मोगरा लगाना चाहिए।  वास्तु में उत्तर दिशा में नीले रंग के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.