Vastu: घर पर आएं ये पक्षी तो होता है बेहद शुभ, खुल जाती है किस्मत

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Oct 2024 03:23:17 PM
Vastu: If this bird comes to your house, it is very auspicious, luck opens up

pc: Amar Ujala

वास्तु शास्त्र में  पशु और पक्षियों को भी काफी महत्व दिया गया है। अक्सर कई पशु पक्षी हमारे घर के पास या बालकनी में आ कर बैठ जाते हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में इसको लेकर भी कुछ संकेत बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पक्षियों का आना भी शुभ या अशुभ संकेत देता है। इसी के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर घर में ये पक्षी आ जाते हैं तो आपके कई काम पूरे हो सकते हैं। आपके घर की धन से जुड़ी समस्या से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। 


इन पक्षियों का घर में आना होता है बहुत शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तोता आ कर बैठे तो ये बहुत शुभ माना जाता है। इससे आप पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। ये कामदेव का वाहन भी है, इसलिए इसका आना आपकी लव लाइफ को भी बेहतर बनाता है।  इसके अलावा आपके अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। 
वास्तु शास्त्र में उल्लू को भी बहुत शुभ बताया गया है। ये मां लक्ष्मी का वाहन है। उल्लू का घर आना भी बेहद शुभ माना जाता है। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर मे चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो इसका मतलब है कि आपके घर में जल्द ही खुशियां आने वाली है। 
अगर आपको घर में कौआ आ जाए तो इसे भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा कौआ घर में मेहमान आने का संकेत भी देता है।
घर पर मुर्गे की आवाज सुनाई देती है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.