Travel Tips: गोवा के अरम्बोल बीच की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे आप, बना लें प्लान

Samachar Jagat | Friday, 14 Jun 2024 02:58:36 PM
Travel Tips: You will be surprised to see the natural beauty of Arambol Beach in Goa, make a plan

इंटरनेट डेस्क। खूबसूरत बीचेज के कारण गोवा में पूरे साल ही पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।

आज हम आपका यहां के अरम्बोल बीच के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गोवा का एक खूबसूरत और शांत बीच हैं। ये बीच पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद आता हैं। उत्तरी गोवा में स्थित अरम्बोल बीच दुनिया भर के पर्यटकों को प्राकृतिक खूबसूरती से अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यहां पर ड्रम सर्कल, सनसेट का आकर्षित नजारा, चट्टानों से कूदकर पैराग्लाइड का अनुभव आदि टूर को यागदार बना देते हैं।

यहां पर आपको पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक अद्भुत रहस्यमयी बाबा किला देखने को मिलेगा। वहीं यहां पर एक मीठे पानी की झील भी है। आपको आज ही अपने लाइफ पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.